फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mentally challenged teenager gang-raped, father informed after video goes viral

Mirzapur News: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल हुआ तो पिता को हुई जानकारी

Sun, 22 Feb 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mentally challenged teenager gang-raped, father informed after video goes viral
प्राथमिकी दर्ज, कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, आरोपियों में एक बाल अपचारी
विज्ञापन


कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दूसरे गांव के तीन लाेगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता को जानकारी हुई। तो उसने शनिवार को थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मुनेंद्र पाल ने बताया कि नाबालिग सहित तीन आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी करन साहनी और शिवा गौड़ उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी बाल अपचारी की तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 फरवरी को 16 वर्षीय बेटी पास के खेत में घास काटने गई थी। पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। घास काटने गई पुत्री के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। डर के चलते किशोरी ने जानकारी परिजनों को नहीं दी। शनिवार को दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ। जिसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई। इसके बाद परिजनों ने किशोरी से पूछा तो उसने पूरी घटना बयां की। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोट
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगाें पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो वायरल होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनेंद्र पाल,सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed