फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Members will be unopposed, 21 out of 21 nominations are valid

निर्विरोध होंगे सदस्य, 21 में से 21 नामांकन वैध

Sat, 28 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Members will be unopposed, 21 out of 21 nominations are valid
मर्जापुर। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन किया गया। जिला योजना समिति के 21 सदस्यों के लिए 21 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के बाद शाम चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच भी हुई जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। ऐसे में इन सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए 26 नामांकन पत्र खरीदे गए थे लेकिन नामांकन 21 ने ही किया। जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन 2021 के लिए जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल हुए । निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य में से जिला योजना समिति के 21 सदस्यों के लिए 21 नामांकन पत्र दाखिल हुए तथा जांच के बाद 21 सदस्यों की नामांकन सूची चस्पा कर दी गई है। माना जा रहा है सभी सदस्य निर्विरोध होंगे।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने के लिए नामित सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा एवं मुकेश कुमार सारंग ने बताया कि कि जिला योजना समिति के आरक्षणवार पदों के लिए अनुसूचित जाति महिला दो सीट,अनुसूचित जाति चार, पिछड़ा वर्ग महिला दो, पिछडा वर्ग चार, अनारक्षित महिला तीन, अनारक्षित छह सीट निर्धारित है। उम्मीदवारी 31 अगस्त तक वापस लिया जा सकता है। नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवार 31 अगस्त को दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा मतगणना दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। निर्वाचन के लिए एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा और उप निदेशक मत्स्य मुकेश कुमार सारंग को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। इनकी सहायता के लिए सहायक भूलेख अधिकारी राजीव जायसवाल और हौसला श्रीवास्तव को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed