फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Melting likely to increase due to drop in temperature

Mirzapur News: तापमान में गिरावट से गलन बढ़ने के आसार

Thu, 21 Dec 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Melting likely to increase due to drop in temperature
मिर्जापुर। तापमान में हो रही गिरावट से ठंड में इजाफा हो गया है। सुबह और शाम गलन बढ़ने के कारण बाजारों में स्वेटर, मफलर और अन्य गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते गलन बढ़ गई है। उधर, आसमान में बादल छाए रहे। गलन के चलते बाजारों में स्वेटर, मफलर व अन्य गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। नगर के वासलीगंज, कचहरी, मुकेरी बाजार सहित अन्य स्थानों पर सड़कों की पटरियों पर गर्म कपड़ों से दुकानें सजी रहीं। गलन के बीच सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर व अन्य लोग ठंड से बेहाल रहे। ठंड से राहत पाने के लिए रद्दी कागज अथवा सड़क की पटरियों के किनारे लगे कूड़े को जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश करते दिखे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे मौसम में हवा की गति सामान्य से अधिक रहने गलन बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed