फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The melting increased due to the westerly winds, people are troubled

Mirzapur News: पछुवा हवाओं से बढ़ी गलन, लोग परेशान

Wed, 08 Jan 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The melting increased due to the westerly winds, people are troubled
मिर्जापुर। नये साल से शुरू हुआ ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पछुवा हवाएं चलने से बढ़ी गलन के साथ ही कोहरे के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, मंगलवार को भी धूप नहीं निकली। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को गलन बढ़ने से लोग परेशान रहे। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा हो जा रहा है। जिगना क्षेत्र में तीसरे दिन मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। शेरवां में सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की बूंदे बनकर टपक रही थीं। ठंड से निजात पाने के लिए ग्रामीण जगह -जगह अलाव जलाकर तापते दिख रहे हैं। ठंड और गलन के कारण लोग परेशान रहे। उधर, मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक इसी तरह से मौसम के बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सामान्य से अधिक हवा चलने से गलन बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed