फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   meeting

परिवारिक झगड़ों को सुलह समझौते से निपटाएं

Mon, 09 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
meeting
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को मिशन शक्ति के तहत ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ने व बेटियों के संरक्षण व स्वावलंबन पर जोर दिया। कहा कि पारिवारिक झगड़ों में सुलह समझौता बेहतर तरीका है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव की गरीब व अशिक्षित महिलायें जब तक कानून के बारे में जानकारी नहीं करेंगी, तब तक वह अपने हक की मांग भी नहीं कर सकेंगी। उपस्थित एक महिला की शिकायत थी कि उसके पति उसे तभी घर में रखने को राजी होंगे जब उन्हें एक लाख रुपये और अपाचे गाड़ी मिलेगी। उसे पति ने घर से मारपीट कर भगा दिया है। वह अपने घर पर है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। एक दूसरी ससुराल से पीडि़त महिला के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि पति पत्नी/परिवारिक के झगड़े को आपसी सुलह समझौते पर निस्तारण करना सही रहता है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से मामला और आगे बढ़ जाता है। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि ऐसे मामलो में निष्पक्ष जाच करा कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। आकांक्षा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी चाही जिस पर जिलाधिकारी ने जानकारी दी। प्रीति श्रीवास्तव के हास्टल की व्यवस्था न होने की बात पर जिलाधिकारी ने किराए का अच्छा मकान लेकर रहने की बात कही। कोरोना से मृत एक व्यक्ति की पत्नी को योजना का लाभ देने को कहा गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी और पूर्जा मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed