{"_id":"663016b8d1acde09c90aabf4","slug":"medical-officer-in-charge-will-get-salary-only-after-payment-to-asha-workers-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-115622-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आशा वर्करों को भुगतान के बाद ही मिलेगा प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आशा वर्करों को भुगतान के बाद ही मिलेगा प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरा आशा वर्करों के मानदेय के भुगतान के बाद ही प्रभारी चिकित्साधिकारियों को वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ, सीएमओ की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में गुरसंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आशा वर्करों को मार्च माह के मानदेय का भुगतान नहीं होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आशा वर्करों के मानदेय का भुगतान होने के बाद ही प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मार्च माह का वेतन जारी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान हलिया ब्लाॅक पर तैनात एएनएम को गर्भवती महिला की एचआईवी जांच कम होने पर कारण बताओ नोटस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया गया। बैठक में एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर (102 और 108) के अनुपस्थित होने पर सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने को कहा गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने हलिया में दो साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण कम होने पर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीडीआर (चाइल्ड डेथ रिव्यू) की ऑडिट रिपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान पड़री और जमालपुर क्षेत्र में टीकाकरण बहुत कम मिला। इसके साथ ही पोर्टल पर राजगढ़, अरबन एवं चुनार का अपडेशन भी कम मिला। इसे शत प्रतिशत कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने एसीएमओ तथा डिप्टी सीएमओ को माह में दो बार क्षेत्र में भ्रमण करने तथा अपने स्तर से विभिन्न कार्यक्रमों में हुई प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपने का निर्देश दिया।