फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mdm case

नमक- रोटी प्रकरण में सोशल मीडिया में मचा तहलका

Tue, 03 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
mdm case
मिर्जापुर। जमालपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिऊर में बच्चों को नमक-रोटी खिलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद प्रशासन की कार्रवाई लोगों के निशाने पर है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बनाए गए प्रधान प्रतिनिधि को सोमवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इतनी कार्रवाई के बाद वर्तमान में राजनीतिक दलों ने इस मामले में मोर्चा संभाल लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि इस सरकार में पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। एक तो वह बच्चों को नमक रोटी खिला रहे हैं। दूसरी ओर यदि कोई उसे उजागर कर रहा है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। यह अत्यंत निंदनीय है। वहीं कांग्रेस ने भी इस संबंध में ट्वीट कर इस मामले के लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिऊर में 22 अगस्त को बच्चों को नमक के साथ रोटी खिलाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में जब एक वीडियो वायरल हुआ तो पूरे जिले में हलचल मच गई। शासन से निर्देश मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने तत्काल संबंधित शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया और अवकाश पर चल रही प्रधानाध्यापिका को बर्खास्त कर दिया। साथ ही एनपीआरसी अरविंद कुमार त्रिपाठी व खंड शिक्षाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। इसके बाद डीएम अनुराग पटेल ने कार्रवाई करते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी व डीसी एमडीएम रविंद्र कुमार मिश्र के खिलाफ शासन को पत्र लिख दिया। कहा कि यह एक साजिश थी। त्वरित कार्रवाई में शासन से बीएसए का स्थानांतरण प्रयागराज डायट में कर दिया गया। साथ ही जिला प्रशासन को साजिश करने वाले संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी प्रेमशंकर राम ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल व और एक तथाकथित पत्रकार पवन जायसवाल के साथ एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल को उसके घर सिऊर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उसके बाद से ही मामला गर्मा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed