फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MBBS student dies after car hits pole, four injured including Mahakal temple priest's son

Mirzapur News: खंभे से टकराई कार, एमबीबीएस छात्र की मौत महाकाल मंदिर के पुजारी के बेटे समेत चार घायल

Tue, 06 Jan 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
MBBS student dies after car hits pole, four injured including Mahakal temple priest's son
देहात कोतवाली के समोगरा के पास हादसे में घायल वेदांत जोशी। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर सोमवार की सुबह इंदौर लौट रही कार अचानक मवेशी आने से अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे एमबीबीएस के छात्र वरद शर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा बाईपास के पास हुई। कटर से वाहन काटकर घायलों और मृतक को बाहर निकाला गया। घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों में उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी के बेटे वेदांत जोशी को अधिक चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।मध्य प्रदेश के इंदौर बिजली नगर निवासी सौरभ सचान (29) पुत्र संतोश सचान ने बताया कि अपने चार साथी वरद शर्मा (22) पुत्र भरत शर्मा , वेदांत जोशी (16) पुत्र दीपक जोशी निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश, अभिषेक यादव (22) पुत्र पप्पू यादव निवासी छिलवई थाना सुहागरपुर जिला सहडोल मध्य प्रदेश और अमित यादव (21) पुत्र जय प्रकाश निवासी दुर्गा मंदिर गंजरोड सहडोल के साथ 27 दिसंबर को कार से अयोेध्या दर्शन करने निकले थे। अयोध्या दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन करने के सभी वाराणसी घूमें। सोमवार की सुबह दोबारा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए। वहां सुबह छह बजे दर्शन करने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा बाईपास के पास सुबह सात बजे अचानक कार के आगे मवेशी आ गया। मवेशी से बचने में कार अनियंत्रित होकर खंभे में टकरा गई। हादसा होने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार के आगे की ओर परखच्चे उड़ गए थे। कटर से काटकर सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में वरद शर्मा की मौके पर मौत हो गई थी। चार घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी दीपक जोश के पुत्र वेदांत जोशी को अधिक चोट लगी। उपचार के बाद उसे वाराणसी के अस्पताल ले जाया गया। मृतक वरद शर्मा दो भाईयों में बड़ा था। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि घायल अभिषेक यादव ने तहरीर देकर बताया कि काशी विश्वनाथ का दर्शन कर इंदौर वापस जा रहे थे। पशु आने से कार खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से लूना सवार की मौत-पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर सोमवार की दोपहर पिकअप की टक्कर से लूना सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सागर सेमर गांव निवासी छांगुर उर्फ रामकिसून (70) अपनी लूना मोपेड से पड़री बाजार सामान खरीदने आए थे। लौटते समय वह अपने घर से तीन किलोमीटर दूर डगमगपुर चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान चुनार की तरफ से सब्जी लाद कर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से घायल छांगुर को चुनार स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बच्चे हैंं। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग गया। प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed