फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maya of dog squad who helped in solving two murders passes away

Mirzapur News: दो हत्याओं के खुलासे में मददगार डाॅग स्क्वाॅड की माया का निधन

Sat, 19 Oct 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Maya of dog squad who helped in solving two murders passes away
मिर्जापुर। डंगहर में ट्रीपल मर्डर और नारघाट में डबल मर्डर समेत 125 मामलों का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस विभाग के डाग स्क्वाॅड टीम में तैनात ट्रैकर मादा श्वान माया का बीमारी के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। एसपी अभिनंदन व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने अर्थी को कंधा देकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में नियुक्त ट्रैकर लेब्राडोर माया का जन्म 13 जनवरी 2016 को हुआ था। ट्रेनिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर टेकनपुर में हुई थी। वर्ष 2017 से 2019 तक जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही पुलिस में कार्य की। 2019 से अब तक जनपद मिर्जापुर व सोनभद्र में काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 सितंबर से स्वास्थ खराब था। पेट में इंफेक्शन हो गया था। इलाज के लिए बरकछा स्थित बीएचयू के पशु चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। माया के निधन पर पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। एसपी अभिनंदन, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला आदि ने कंधा देकर विदाई दी। नारघाट में डबल मर्डर में कातिल के घर तक पहुंच गई थी।

अदलहाट में हुए महिला की हत्याकांड में भी खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कटरा कोतवाली के डंगहर मलिन बस्ती में भाभी व उसके बच्चों को काटकर हत्या के मामले में कातिल के भागने वाले रास्ते तक पहुंच कर उसने पुलिस की मदद की। एसपी अभिनंदन ने बताया कि डाग स्क्वाड टीम में तैनात श्वान माया का बीमारी से निधन हो गया। उसे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed