फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   May suffer neglect

भारी पड़ सकती है लापरवाही

Fri, 18 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 18 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
May suffer neglect
नगर के आवास विकास काॅलोनी में खुले नाले से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। - फोटो : mirzapur
आवास विकास कालोनी के लोगों को अपने घरों में जाने के लिए फूंक फूंक कर कदम रखना पड़ता है। जरा सा पैर फि सला तो भय अनहोनी का बना रहता है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की लापरवाही का खामियाजा आवास विकास कालोनी के लोगाें को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पालिका द्वारा कालोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदारों द्वारा नाले को खुला छोड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। नाले को नहीं ढंकने के कारण स्थानीय नागरिकों को पटिया रख कर घर में आना जाना पड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों खास कर बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते दुर्व्यवस्थाओं का आलम है। 
विज्ञापन



नगर के आवास विकास कालोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कालोनी में सुविधाओं का टोटा है। नपा द्वारा सीवर का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए काम आधा अधूरा छोड़ दिया गया। नालियों को नहीं ढंकने के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई बार राहगीर नाले में गिर कर चुटहिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालोनी में नपा द्वारा सीवर बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे मोहल्ले में निकलने वाले गंदे पानी की समुचित निकासी हो सके। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed