फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maximum temperature increased by two degrees, people are suffering due to hot winds

Mirzapur News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, गर्म हवाओं से लोग बेहाल

Tue, 22 Apr 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by two degrees, people are suffering due to hot winds
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि एक दिन पहले यह 43 डिग्री सेल्सियस था। सूर्य की तल्ख किरणें जैसे आग बरसा रही हैं। तेज धूप से झुलस रही चमड़ी और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ दूर पैदल चलने पर लोगों का गला सूख रहा है। ऐसे में नींबू-पानी और शर्बत, शीतल पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई है। दुकानों के सामने रुके लोग गला तर करने के बाद ही आगे बढ़ने में अपनी भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। दो दिनों से न्यूनतम तापमान यथावत है। मौसम वैज्ञानिक आगे तापमान बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। इधर दो, तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी असहनीय हो रही है। सबसे ज्यादा मुसीबत स्कूली बच्चों की हो रही है। दोपहर छुट्टी होने पर चिलचिलाती धूप में उनका घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। तप रहे वाहनों में बैठे बच्चों का चेहरा लाल हो रहा है। गर्मी परवान चढ़ते ही पंखे और कूलर की मांग बढ़ गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में किसान फसलों की दो, तीन दिन के अंतराल में सिंचाई करें।
विज्ञापन

12 रुपये में दो नींबू
मिर्जापुर। गर्मी शुरू होते ही नींबू की मांग बढ़ गई है। शर्बत की दुकानों पर इसकी खपत होने से इसके भाव बढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले दो, चार रुपये में बिकने वाला नींबू इन दिनों 12 रुपये में दो की दर से बिक रहा है। नींबू विक्रेता अशोक सोनकर का कहना है कि मंडी से ही नींबू महंगे मिल रहे हैं। इससे महंगा बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों की मड़ाई बाधित
मिर्जापुर। गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य अंतिम दौर में है। चिलचिलाती धूप के चलते फसलों की कटाई और मड़ाई बाधित हो रही है। हालांकि 90 फीसदी किसानों ने फसल का काम पूरा कर लिया है। श्रमिक और समय से थ्रेसर न मिलने से कुछ किसानों की फसल की कटाई और मड़ाई अभी तक नहीं हो पाई है। इससे खेत और खलिहान में फसल पड़ी है। तेज धूप के चलते किसान सुबह और शाम फसलों की थ्रेसरिंग करने में ही भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed