फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maximum and minimum temperatures dropped by 2 degrees in 2 days

Mirzapur News: 2 दिनों में 2 डिग्री कम हुआ अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Fri, 28 Nov 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Maximum and minimum temperatures dropped by 2 degrees in 2 days
ग्रामीण क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में छाए बादल।- संवाद।
मिर्जापुर। नवंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार मौसम बदल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, कुछ देर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिनों में दो डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान कमी दर्ज की गई। तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 23 नवंबर से 25 नवंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिकतम 27 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। इन दिनों किसान रबी फसल की बोआई में जुटे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि रबी फसल की बोआई 90 प्रतिशत हो चुकी है। धान की फसल की कटाई और मड़ाई का काम समाप्त हो चुका है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया ज्वालामुखी का इधर कोई असर नहीं है। दिसंबर आने वाला है। आसमान में बादल जरूर दिखाई दे रहे हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। इसके फलस्वरुप ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed