{"_id":"625fd820297e5176f63d7e00","slug":"mauritius-prime-minister-mother-sarojini-jagannath-visit-vindhyachal-mirzapur-worship-maa-vindhyavasini-said-my-life-blessed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल: मॉरिशस के प्रधानमंत्री की मां ने माता के दरबार में टेका मत्था, बोलीं- मेरा जीवन धन्य हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल: मॉरिशस के प्रधानमंत्री की मां ने माता के दरबार में टेका मत्था, बोलीं- मेरा जीवन धन्य हो गया
Wed, 20 Apr 2022 03:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Apr 2022 03:24 PM IST
सार
मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की पत्नी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ की माता सरोजिनी जगन्नाथ में विंध्यधाम में मत्था टेका। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर यहां आकर मेरा जीवन धन्य हो गया।
विज्ञापन
विंध्यधाम में मॉरिशस के प्रधानमंत्री की मां समेत अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की पत्नी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ की माता सरोजिनी जगन्नाथ बुधवार दोपहर विंध्याचल पहुंचीं। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर यहां आकर मेरा जीवन धन्य हो गया। इस मौके पर वो काफी प्रसन्न नजर आयीं।
विज्ञापन
सरोजिनी जगन्नाथ कुछ अन्य लोगों के साथ दोपहर 12 विंध्य धाम पहुंचीं। अष्टभुजा डाक बंगले पर कुछ देर रुकने के पश्चात मां विंध्यवासिनी की दोपहर में होने वाली राजश्री आरती में सम्मिलित हुईं। झांकी पर खड़े होकर मां विंध्यवासिनी के राजश्री आरती का दर्शन किया। इसके बाद कपाट खुलने पर गर्भगृह में पहुंचीं और विधिविधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
भारत और मॉरिशस की सभ्यता एक जैसी
दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की। सरोजिनी जगन्नाथ ने कहा कि भारत और मॉरिशस की सभ्यता एक जैसी है। दोनों देशों में कोई फर्क नहीं है। आगे कहा कि उनके लिए यह विशेष दिन है। कहा कि अपने जन्मदिन पर दर्शन-पूजन के लिए मां के दरबार में पहुंची। यहां आने का मौका मिला है यह उनकी किस्मत है।
विज्ञापन
पढ़ेंः मॉरिशस के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे काशी, 'विश्वनाथ' का लेंगे आशीर्वाद, सीएम योगी के साथ करेंगे बैठक
कहा कि आज यहां आई हूं यह मेरे लिए यादगार क्षण है। यहां आकर मेरा जीवन धन्य हो गया। दर्शन-पूजन धीरज मिश्रा ने कराया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय, सीटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, धाम चौकी प्रभारी तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।