फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maternity dies after delivery, family commits uproar

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maternity dies after delivery, family commits uproar
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के सरसों सेमरी में एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। महिला शारीरिक रूप से काफी कमजोर थी। उसके शरीर में रक्त की कमी से मौत होना बताया गया। मौत के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। जच्चा-बच्चा केंद्र पर दो माह में चार प्रसुताओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सरसों सेमरी गांव निवासी 22 वर्षीय शिव कुमारी पत्नी सुजीत को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने उसे लेकर जच्चा-बच्चा केंद्र सेमरी पहुंचे। केंद्र पर ताला लटका रहा। केंद्र प्रभारी संविदा एएनएम को फोन कर सूचना दिया। मौके पर पहुंची केंद्र प्रभारी ने बिना जांच पड़ताल कराए, उसकी डिलीवरी कराने लगी। कुछ देर बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। लेकिन महिला के शरीर में खून की कमी होने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्वास्थ्य कर्मी ने इलाज किया लेकिन तब तक शरीर से काफी खून निकल चुका था। हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य कर्मी ने प्रसूता को किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह देकर चली गई। थोड़ी देर बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप था कि स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से हमेशा लापता रहते है। केंद्र से प्रसुताओं को कोई सलाह नहीं दिया जाता। हालत बिगड़ने पर खून की कमी होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed