{"_id":"640a29fc6917fe46b6061d44","slug":"mata-will-come-by-boat-will-depart-on-elephant-mirzapur-news-c-20-1-96205-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नाव सवार होकर आएंगी माता, हाथी पर करेंगी प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नाव सवार होकर आएंगी माता, हाथी पर करेंगी प्रस्थान
Fri, 10 Mar 2023 12:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्रि का त्योहार 22 मार्च, बुधवार से दो शुभ योग शुक्ल और ब्रह्म योग के साथ प्रारंभ हो रहा है। चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ के समय में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र को ज्ञान, खुशी और सौभाग्य का संकेत माना जाता है। यह 22 मार्च को दोपहर चार बजकर 28 मिनट तक है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और इसके राशि स्वामी गुरु हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल योग में हो रही है। जो 22 मार्च को प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक है। उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ होगा जो अगले दिन तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च, बुधवार से 30 मार्च बृहस्पतिवार तक होगी। इस प्रकार पूरे नौ दिन की नवरात्रि होगी। एक भी दिन की हानी नहीं होगा। विंध्याचल शेरकोठी निवासी आध्यात्मिक धर्मगुरु त्रियोगी नारायण मिश्र ने बताया इस वर्ष चैत्र नवरात्र में माता रानी नाव पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर प्रस्थान करेंगी। उन्होने बताया जब देवी नौका की सवारी पर आती हैं तो सभी के लिए सर्वसिद्धिदायक होता है। हाथी पर देवी के प्रस्थान करने से अच्छी बारिश का संकेत मिलता है। आध्यात्मिक धर्म गुरु ने बताया इस वर्ष के नव संवत्सर का नाम #नल# है। वर्ष भर संकल्प पूजा में नल नाम से ही संकल्प विनियोग होगा। कहा इस वर्ष के संवत्सर का राजा बुध और मंत्री शुक्र होंगें। राजा और मंत्री का प्रभाव भी मानव जीवन पर पड़ता है। शास्त्रों का हवाला देते हुए उन्होने बताया वर्ष का राजा बुध हों तो उस वर्ष वर्षा अच्छी होगी।
आध्यात्मिक धर्मगुरु त्रियोगी नारायण मिश्र ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिन का होगा। एक भी दिन की हानि नहीं है। घट स्थापना 22 मार्च को सुबह सूर्योदय से 7 बजकर 7 मिनट तक होगा। दूसरा मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक अभिजीत में मुहूर्त में कलश स्थापना किया जाएगा। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी बुधवार 29 मार्च और राम नवमी बृहस्पतिवार 30 मार्च को होगी। नवरात्र व्रत का पारणा शुक्रवार 31 मार्च को किया जाएगा।