फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Master trainers should work to make people aware about solid waste

Mirzapur News: ठोस अपशिष्ट के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करें मास्टर ट्रेनर

Wed, 06 Aug 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Master trainers should work to make people aware about solid waste
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित प्रधान कार्यालय सभागार में मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने अधिकारियों, सभी सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों व पालिका के कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि सभी निकाय के नागरिकों को ठोस अपशिष्ट के लिए जागरूक करने का काम मास्टर ट्रेनर करें। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शासन द्वारा सभी निकायों में विकेंद्रीकरण अवधारणा के माध्यम से घर-घर सोर्स सेग्रीगेशन पर प्रशिक्षण व गिले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने, कम्पोस्टिंग प्रशिक्षण करवाने के लिए निर्देश दिए। तीन महीने में नगर और वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए हम लोगों को कार्य करना है। इस क्रम में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। एक वार्ड में तीन मास्टर ट्रेनर लगभग तीन सौ लोगों को ट्रेनिंग देंगे व जागरूक करने का काम करेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष ने कई कर्मचारियों को ईएसआईसी कार्ड भी दिया। कर निर्धारण अधिकारी रीता रानी विक्रम, सीएसआई मनोज सेठ, डीपीएम संजय सिंह, कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह, संकल्प पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed