फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mason mistry died by hanging

Mirzapur News: फंदे पर लटककर राजगीर मिस्त्री ने दी जान

Mon, 24 Apr 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
mason mistry died by hanging
पड़री। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार को सुबह कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर एक युवक लटक गया। कुछ घंटे बाद पत्नी उसे जगाने के लिए कमरे में गई तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। क्षेत्र निवासी मनोज कुमार (30) राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। उनसे एक चार वर्ष की पुत्री और दो वर्ष का पुत्र है। उनके पुत्र की तबीयत खराब चल रही थी। उसे शनिवार की रात से बुखार आ रहा था। रात में वे और उनकी पत्नी कमरे के बाहर बच्चे को पट्टी कर रही थीं। सुबह चार बजे के करीब मनोज कुमार कमरे के अंदर सोने गया। उनकी पत्नी बाहर ही बच्चे के साथ थीं। सुबह सात बजे के करीब पत्नी जब कमरे में पति को उठाने के लिए गईं तो पति फंदे पर लटका दिखा। मनोज साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे उसमें लटके हुए थे। फंदे पर लटकता देख पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। युवक की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे का आदि था। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed