फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mason died due to electrocution while working

Mirzapur News: काम करते समय करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत

Mon, 17 Apr 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
mason died due to electrocution while working
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर मोहल्ले में शनिवार की शाम भवन निर्माण का कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक राजगीर मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी संगल (55) राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। वे पड़ोस के गिरजा चौधरी के निर्माणाधीन मकान में पिछले चार दिन से काम कर रहे थे। शनिवार की शाम मकान निर्माण के दौरान एल्युमिनियम का दरवाजा लगाया जा रहा था। दरवाजा लगाते समय उसमें करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री संगल गंभीर रूप से झुलस गए। वहां काम कर रहे लोगों ने किसी तरह से उन्हें अलग किया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद भवन स्वामी और परिजन झुलसे राजगीर मिस्त्री को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने संगल को मृत घोषित कर दिया। संगल से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्री का विवाह नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed