फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found hanging from fan, murder alleged

Mirzapur News: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 05 Oct 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan, murder alleged
जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइया गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता गुड्डी देवी (24) की मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। इस मामले में गुड्डी देवी की मां सोना देवी ने जेठ-जेठानी व उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि उसकी पुत्री को मारकर पंखे से लटका गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह गुड्डी देवी की चार वर्षीय पुत्री साक्षी जब कमरे से बाहर निकल कर रो रही थी तो घर के लोग उसको चुप कराने गए। अंदर कमरे में देखा तो गुड्डी देवी का शव साड़ी से सीलिंग फैन से लटक रहा था। मृतका के जेठ शिवकुमार ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने गुड्डी देवी को मार कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतका की एक पुत्री साक्षी (4) है और पति चेन्नई मे प्राइवेट नौकरी करता है। अभी घर पर नही है। घर पर मृतका अपनी पुत्री और जेठ शिवकुमार व जेठानी गुडिया देवी के परिवार के साथ रहती थी। जेठ शिव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को नौ बजे रात तक सब लोग पूजा करके भोजन के बाद अपने अपने कमरे मे सोने चले गए थे। गुड्डी अपनी पुत्री साक्षी के साथ कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार को 6 बजे सुबह मृतका की पुत्री साक्षी रोने लगी और साक्षी ने दरवाजा खोला तो घटना की जानकारी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतका की पुत्री साक्षी ने अपने नाना-नानी से मां को बड़े पिता और बड़ी मां व अन्य के द्वारा शाम को पिटाई करने की जानकारी दी है। लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली गांव निवासी रामधनी का कहना है कि वर्ष 2018 में उसने अपनी पुत्री गुड्डीदेवी की शादी नरोइया के अविनाश गौतम के साथ किया था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed