फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found hanging from a noose, murder alleged

Mirzapur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 19 Apr 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, murder alleged
हलिया। क्षेत्र के कुशियरा गांव में शुक्रवार को सुबह साड़ी के फंदे से लटकता विवाहिता का शव मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर-देवरानी और मौसा-मौसी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली करौंदिया गांव निवासी राहुल ले बताया कि उसकी मौसेरी बहन सुनीता (25) की शादी छह साल पहले हलिया के कुशियरा गांव निवासी कमलेश के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले सुनीता को दहेज के लिए मारते-पीटते थे। कहा पति कमलेश साकेत, सास, देवर विमलेश, देवरानी, मौसा बदन और मौसी ने मिलकर सुनीता की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया है। मृतका को चार साल का एक बैटा है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पति, सास और देवर-देवरानी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed