{"_id":"6866d597d79afab8ea0b248a","slug":"married-womans-body-found-hanging-accused-of-murder-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136123-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
सीखड़। चुनार क्षेत्र के मेड़िया गांव में बुधवार की रात विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। विवाहिता के मामा ने ससुराल वालाें पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, फोरेंंसिक टीम के साथ पहुंची चुनार पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के अमरा दक्षिणी शिकार रोड निवासी राम चरन यादव की बेटी काजल (26) का विवाह 2020 में मेड़िया गांव निवासी रमेश यादव के साथ हुआ था।
बुधवार की रात कमरे में काजल का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस और मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के मामा संजय यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही काजल को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज में अपाचे बाइक और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने पहले इस मामले चकिया थाने में दोनों पक्षों की बीच समझौता भी हुआ था। इसके बावजूद दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने काजल हत्या कर दी। मृतका के दो बच्चे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।