फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found hanging, accused of murder

Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 03 Mar 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, accused of murder
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के सेमरा बैसुखिया गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस छानबीन जुटी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरठिया गांव निवासी सभाजीत दुबे ने अपनी पुत्री अंशु (23) की शादी सेमरा बैसुखिया गांव निवासी दीपक तिवारी के साथ 20 मई 2021 को की थी। शुक्रवार की रात बैसुखिया गांव स्थित ससुराल में अंशु तिवारी का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव के बाद सीओ सदर मंजरी राव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता सभाजीत दुबे ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। उन लोगों ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। देेहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति दीपक, देवर सितम और सास अन्नू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed