फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found in room, accused of murder

कमरे में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in room, accused of murder
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी मीरा देवी (25) की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर निवासी राजीव से हुई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मीरा देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायक वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए कटरा कोतवाली में सूचना दिया। इसके बाद कटरा कोतवाल और सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल किया। मृतका के पिता राजेश ने बताया कि ससुराल वालों ने हत्या किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाली स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि मीरा राजीव की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से उसे तीन बच्चे है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि मायके वालों के आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed