फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found in a well, accused of murder

कुएं में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in a well, accused of murder
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के यादव बस्ती में मंगलवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कुएं में मिला। मायका पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। मायका वालों की तहरीर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत विजयपुर यादव बस्ती निवासी श्याम कुमारी (28) पत्नी मनोज कुमार यादव मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से घर से लापता थीं। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात मकान के पीछे स्थि कुएं में उनका शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर गैपुरा चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

श्याम कुमारी का मायका चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव में है। वर्ष 2016 में उनकी शादी हुई थी। उनसे तीन पुत्रियां हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे मायका वालों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंके जानेका आरोप लगाया। श्याम कुमारी के भाई दीवान यादव ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। ससुर रामलाल ने बताया कि श्याम कुमारी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। वे दोपहर से लापता थीं। उनकी खोजबीन की जा रही थी। रात में कुएं में उनका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि विवाहिता का शव कुएं में मिला है। मायका वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पति मनोज, ससुर रामलाल, सास कमली व ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed