{"_id":"5ea4793c8ebc3e90a074ea81","slug":"married-woman-made-a-leap-in-the-ganges-fishermen-rescued-mirzapur-news-vns5219980175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरो नें बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरो नें बचाया
विज्ञापन
विवाहिता ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों नें बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से शनिवार की सुबह विवाहिता ने गंगा में छलांग लगा दिया। घाट किनारे मौजूद मछुआरों ने गंगा में कूदकर विवाहिता की जान बचायी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उपचार कर परिजनों को सौंप कर घर भेज दिया।
गोठौरा गांव निवासिनी कांती देवी (35) पत्नी मित्तन यादव सुबह सात बजे पक्का पुल पर पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दिया। घाट किनारे मौजूद मछुआरों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने उपचार कर उसे घर भेज दिया। कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता का पति से किसी बात को लेकर कुछ अनबन हो गया था। इसके चलते विवाहिता शुक्रवार की रात ही चुनार थाना क्षेत्र के सरैया अपने मायके आ गयी थी। वह सुबह घर से निकली और पुल पर पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दिया। परिजनों व विवाहिता को हिदायत देकर घर भेजा गया।