{"_id":"6461410143a191bfb2088167","slug":"married-woman-hanged-to-death-accused-of-murder-mirzapur-news-c-20-1-204813-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सिकटा गांव के रौतेलिया बस्ती में रविवार को सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लगे फंदे पर लटककर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना पर एएसपी नक्सल, सीओ लालगंज ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
क्षेत्र के राजपुर निवासी कमला पाल ने पांच जून 2022 को अपनी पुत्री रानी (23) का विवाह सिकटा गांव के रौतेलिया बस्ती निवासी धर्मराज पाल के साथ की थी।धर्मराज मुंबई में रहकर वाचमैन की नौकरी करता है। इस समय वह बाहर है। रविवार को सुबह रानी का संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान के बड़ेर में फंदे पर लटकता शव मिला। कच्चे मकान के अंदर पहुंचे उसके परिजनों ने फंदे पर विवाहिता को लटकता देख नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पिता कमला पाल ने बताया कि उनको पुत्री के देवर ने फोन कर बताया कि रानी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि सास और देवर ने मिलकर दहेज के लिए उनकी पुत्री रानी की हत्या कर दी। उधर, विवाहिता की मौत की सूचना पर एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ लालगंज दीक्षांत राज हलिया थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। मृतका रानी के पिता कमला पाल ने तहरीर देकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ दीक्षांत राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया फंदे पर लटक कर मौत होने का मामला लग रहा है। मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।