{"_id":"63067da88970800f2907f5ac","slug":"married-woman-hanged-herself-mirzapur-news-vns670719995","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के तिलांव चौकी अंतर्गत बरगड़ा गांव में ननिहाल में रह रही विवाहिता ने मंगलवार को देर रात कच्चे घर के बड़ेर में नायलान की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटकते देख परिजनों में कोहराम मच गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के सहजी गांव निवासी भोला की 22 वर्षीय पुत्री कौशल्या बरगड़ा गांव निवासी अपने नाना मथुरा के यहां रहकर चौधरी राम हरख सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। मंगलवार की रात खाना खाकर ननिहाल पक्ष के सभी लोग सोे गए। इसी बीच कच्चे मकान के भीतर नायलान की रस्सी के सहारे विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर जान दे दी। बुधवार को सुबह विवाहिता के नाना मथुरा ने नातिन को फंदे पर लटकते देखा तो दहाड़ें मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मथुरा ने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी तिलांव धर्म नारायण को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के स्कूल ड्रेस की जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट में विवाहिता ने क्या लिखा है, पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया। कौशल्या की इसी वर्ष हलिया थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी इंद्रदेव के साथ शादी हुई थी। विवाहिता का पति अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। विवाहिता बचपन से ही अपने नाना के घर रहती थी। शादी के बाद पढ़ाई के लिए नाना के घर थी। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सीओ लालगंज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।