फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case of dowry death on five

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पांच पर दहेज हत्या का केस

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case of dowry death on five
चील्ह/मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव निवासी विवाहिता को शुक्रवार की रात तबीयत खराब होने पर परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होने पर परिजनों ने जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ गांव निवासी राम स्वरूप निषाद ने अपनी पुत्री श्रीदेवी (25) की शादी दो वर्ष पहले चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव निवासी लौधर के पुत्र पंडित के साथ की थी। शुक्रवार की रात जेठ के घर भतवान में शामिल होकर घर आई श्रीदेवी की तबीयत खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोग उन्हें लेकर मंडलीय अस्पताल गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। मृतका तीन बहनों में छोटी थी। उसके तीन भाई हैं। मृतका के भाई श्रीराम ने बताया कि शादी के बाद दहेज में बाइक की मांग की गई थी। उसे दिया गया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और दो लाख रुपये और कार मांग रहे थे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात गांव के लोगों से पता चला कि बहन की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति पंडित निषाद, जेठ राजू व संजय, सास बसंती देवी व ससुर लौधर के खिलाफ दहेज हत्या मुकदमा दर्ज किया।उधर, पोस्टमार्टम होने के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम किया। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने समझा कर जाम समाप्त करा दिया। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed