फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against husband

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against husband
अहरौरा/ राजगढ़। खोराडीह गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोनभद्र के बहुअरा गांव निवासी बेचन सिंह की पुत्री उषा देवी (35) का विवाह 16 वर्ष पूर्व शिव प्रसाद मौर्य निवासी खोराडीह के साथ हुआ था। लेकिन दंपती संतान सुख से रहे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहता था। संतान सुख की इच्छा लेकर कुछ दिनों पूर्व दोनों ने अनाथ आश्रम से एक बच्ची को गोद लिया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शराब के नशे में पति अक्सर मारपीट करता था। एक अप्रैल को पति की पिटाई से तंग आकर उषा मायके चली गई। मायके वालों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। उसी रात अचानक महिला की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसपर मायके वाले महिला के शव को लेकर थाने पर पहुंचे। पति द्वारा पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शिव प्रसाद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed