फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies, maiden accused of murder

Mirzapur News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 29 Jul 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, maiden accused of murder
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में शनिवार को दोपहर बाद विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायका वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ निवासी सियाराम यादव ने अपनी पुत्री शिवानी की शादी 12 मार्च 2023 को सुनील यादव पुत्र पंडित यादव निवासी विदापुर के साथ की थी। मार्च 2024 में एक पुत्र भी पैदा हुआ है। सियाराम का आरोप है कि पुत्र बताती थी कि आए दिन सास और पति उसे मारते-पीटते हैं। सियाराम ने बताया कि शनिवार को बड़ी पुत्री से मौत की जानकारी मिली तो कछवां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को सूचना देने के बाद वे लोग रात आठ बजे पुत्री के घर विदापुर पहुंचे। वहां कोई मौजूद नहीं था। पुत्री शिवानी का शरीर बेड पर पड़ा था। उन्होंने पुत्री की हत्या की आशंका जताई। कहा कि हत्या कर पुत्री का शव बेड पर लिटाया गया था। साड़ी का एक फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटक रहा था। सियाराम ने कछवां थाने में पति सुनील, ससुर पंडित यादव, सास ललिता के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed