फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies in Ramgarh Kriyat village, murder alleged

Mirzapur News: रामगढ़ कृयात गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in Ramgarh Kriyat village, murder alleged
चुनार थाना क्षेत्र के रामगढ़ कृयात गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने मारपीट कर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव निवासी अनीष विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी बहन बंदनीय विश्वकर्मा (35) का विवाह 15 वर्ष पहले चुनार के रामगढ़ कृयात गांव निवासी मिंटू विश्वकर्मा से हुआ था। दोनों को दो पुत्र है। शादी के चार वर्ष बाद ही मिंटू विश्वकर्मा बंदनीय को प्रताड़ित करता था। बहन बच्चाें के पढ़ाई आदि का खर्च मांगती थी तो पति पिटाई करता था। सितंबर 2025 में बहन को लेकर उसके मायके आए। पिटाई करने पर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराए थे। डेढ़ महीने पहले समझौता कर बहन को विदा कर ले गए। बुधवार की रात को बहन की मारपीट कर हत्या कर दिया। उसके चेहरे, माथे व गले में चोट का निशान है। सुबह बहन के ससुराल के गांव से किसी ने फोन कर मौत होने की सूचना दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सभी लोग पहुंचे तो शव पड़ा मिला। पति और परिवार के अन्य पुरुष घर छोड़कर भाग गए है। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर दी। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed