फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   married woman dies due to Scorching while cooking

खाना बनाते समय झुलसी विवाहिता की मौत

Tue, 05 May 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
married woman dies due to Scorching while cooking
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ बाजार में सोमवार की देर शाम को खाना बनाते समय आग लगने से विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ निवासी राजकुमार बिंद ने अपनी पुत्री आरती (25) की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के टीकापुर सरैया गांव निवासी अनिल कुमार बिंद से की थी। विवाहिता दो माह से अपने मायके में तीन वर्षीय पुत्री के साथ रह रही थी। सोमवार की देर शाम को आरती खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। इससे वह झुलस गई। आग बुझाकर उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चुनार प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि राजकुमार की पुत्री आरती खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed