फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies by hanging from a trap

Mirzapur News: फंदे पर लटककर विवाहिता ने दी जान

Sun, 16 Apr 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging from a trap
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव में शनिवार को सुबह फंदे पर लटककर विवाहिता ने जान दे दी। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारने की कोशिश की, परंतु मायके वालों ने पुलिस को मना कर दिया। पांच घंटे बाद मायके वालों के पहुंचने पर शव को फंदे से उतारा गया। बिहार के कैमूर चौखड़ा उदरा गांव निवासी कृष्णानंद पाठक सेनानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में अपनी पुत्री सोनी मिश्रा की शादी चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी नितिन कुमार मिश्रा के साथ की थी। नितिन प्राइवेट विद्यालय में अध्यापक है। दोनों से छह वर्ष का पुत्र वेदांत मिश्रा है। सुबह पिता स्कूल पढ़ाने और पुत्र पढ़ने चला गया। विवाहिता के ससुर अजय किसी काम से गांव में गए थे। दादी भी घर से बाहर थीं। इस बीच सोनी मिश्रा की मां ने उसके ससुर अजय के मोबाइल पर फोन कर कहा कि सोनी फोन नहीं उठा रही है। उससे बात कराइए। इस पर अजय घर आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने बहू को आवाज लगाई तो उसने जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने झरोखे से देखा तो वह पंखे के सहारे बंधे साड़ी के फंदा पर लटकी थी। उन्होंने मायका वालों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी जयदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस दरवाजा तोड़ने जा रही थी, परंतु विवाहिता के पिता ने फोन कर दरवाजा खोलने से मना किया। पांच घंटे बाद मायका वालों के आने पर पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही सोनी अपने बहन के घर डाफी गई थी। चर्चा थी कि पति से विवाद हुआ था। आर्थिक तंगी के चलते सोनी परेशान थी। इस पर पति ने एक ब्यूटी पार्लर खोलवाया था। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed