फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies by hanging, accused of murder

Mirzapur News: फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 24 Sep 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging, accused of murder
थाना क्षेत्र के पहिती गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के अघवार चौरा गांव निवासी शंकर ने अपनी पुत्री नीलम (25) की शादी पहिती गांव निवासी भीम के साथ 2021 में की थी। शुक्रवार की शाम पंखे की कुंडी में फंदे से लटककर विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। नीलम के भाई सतीश और भाभी ममता ने आरोप लगाया कि शादी के एक वर्ष तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले नीलम को प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें किसी के जरिए मिली। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed