फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies after consuming toxic substance, accused of murder

विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से विवाहिता की मौत, लगाया हत्या का आरोप

Fri, 31 Dec 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming toxic substance, accused of murder
थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव निवासी महिला ने बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे वह अचेत हो गई। परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने बृहस्पतिवार को मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मेवड़ी गांव निवासी दीपक सिंह की पत्नी शिवाली (23) ने बुधवार की रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने वहां से रेफर कर दिया था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां बृहस्पतिवार की भोर में उसकी मौत हो गई। दीपक की शादी हलिया थाना के ड्रमंडगंज पुलिस चौकी के दुर्जनीपुर गांव निवासी जगन सिंह की पुत्री शिवाली के साथ पांच वर्ष पूर्व में हुई थी। शिवाली को 15 दिन पहले पुत्री पैदा हुई है। इसके पहले एक बच्चा दो वर्ष का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवाली के पिता जगन सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, तहसीलदार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति, दीपक सिंह ननद रंजू, जेठ राजू व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed