फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman died by hanging herself in a large house

विवाहिता ने कच्चे मकान की बड़ेर में लटककर दी जान

Thu, 04 Mar 2021 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman died by hanging herself in a large house
हलिया। थाना क्षेत्र के मतवार गांव में बुधवार की देर रात कच्चे मकान की बड़ेर में फंदा लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर मायके वाले और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने मारपीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली गांव निवासी रामनाथ ने पुत्री पूनम (22 ) की शादी हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव निवासी पिंटू कोल से की थी। पूनम का पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। और रात को उसने बड़ेर से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के भाई रमाशंकर ने बहन के ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने व मारपीट कर लटका देने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed