फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman commits suicide by hanging herself

Mirzapur News: फंदे से लटककर विवाहिता जान दी

Sat, 30 Dec 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी मोहल्ला स्थित मायके में शुक्रवार की शाम को फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी मोहल्ला निवासी आनंद कुमार पांडेय ने अपनी पुत्री साक्षी 21 की शादी 2020 में देहात कोतवाली क्षेत्र के लेडू़ गांव निवासी विनायक दर्शन तिवारी से किया था। बीते दिनाें साक्षी अपने मायके में आकर रह रही थी। शुक्रवार की शाम को साक्षी ने कमरे फंदे से लटकर जान दे दिया। साक्षी के पिता आनंद कुमार पांडेय ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शादी और गौना में 10 से 12 लाख रुपये खर्च किया। पांच लाख नकद दहेज दिया था। ससुराल वाले पुत्री को मारते-पीटते थे। समझाने के बाद भी नहीं माने। 20 नवंबर को उसकी पुत्री को मारापीटा। उसका गहना लेकर घर से निकाल दिया। किसी तरह पुत्री मायके आई। ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। जलाकर मारने की धमकी दे रहे थे। 29 नवंबर की दोपहर भी फोन कर दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी दिया। जिसके बाद पुत्री ने फंदे से लटककर जान दे दिया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दिया। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed