फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman commits suicide by consuming poison after lover refuses to marry

प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by consuming poison after lover refuses to marry
मड़िहान थाना क्षेत्र के नउडिहवा अमोई गांव में बुधवार की देर रात को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के प्रेमी के खिलाफ धोखा देने के चलते आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी नीलम कोल (26) पुत्री पिंटू कोल की शादी छह वर्ष पूर्व बबूल कोल निवासी बसही थाना मड़िहान के साथ हुई थी। गांव निवासी प्रकाश कोल नीलम से प्रेम करता था। वह उसे भगाकर गांव लाया। उससे शादी करने का वादा किया। नीलम कोल पांच वर्ष से मायके में रह रही थी। उसे पांच वर्ष का एक पुत्र है। प्रेमी प्रकाश कोल ने शादी करने से इंकार कर दिया तो बुधवार की रात को उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तक परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता पिंटू कोल ने गांव निवासी प्रकाश कोल के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया कि पुत्री की शादी किया था, पर गांव निवासी प्रकाश कोल पुत्री को शादी का झांसा देता रहा। इसके चलते पुत्री ने विषाक्त सेवन कर जान दे दिया। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री का प्रेमी शादी का सांझा देकर भगा कर ले आया। वह शादी नहीं किया। इस कारण पुत्री ने जहर खाकर जान दिया। पिता की तहरीर पर प्रकाश कोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed