फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman beaten up in room for dowry, case including three with husband

दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर कमरे में किया बंद, पति समेत तीन पर केस

Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up in room for dowry, case including three with husband
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा गांव में ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर भूखा रखा था। इस मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने बुधवार की देर रात को पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पसैया डागमगपुर निवासी रामभजन ने छह वर्ष पूर्व अपनी पुत्री विभा का विवाह कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा निवासी राहुल से किया था। 10 मई की रात को ससुरालियों ने विभा की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया था। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी रामभजन को दिया। रामभजन मौके पर जाकर पुलिस को बुलाए। जिसके बाद दरवाजा खोलकर विवाहिता को अचेतावस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामभजन की शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की और आरोपी राहुल उसके पिता अजय कुमार को छोड़ दिया था। जिसके बाद रामभजन ने भाजपा नेता रविशंकर साहू से मदद ली। भाजपा नेता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात किया। जिसके बाद बुधवार की रात को आरोपी पति राहुल गोड़, ससुर अजय कुमार और सास राजकुमारी के खिलाफ हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed