फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married's death, in-laws booked for dowry murder

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married's death, in-laws booked for dowry murder
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में बुधवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए ससुरालियों पर प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। पुलिस पति समेत पांच आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र बबलू की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ददरा गांव निवासी मनोज कुमार की 22 वर्षीय पुत्री पूनम से हुई थी। बुधवार की रात को सदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। लड़की के पिता मनोज ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा बाइक और 25 हजार रुपये की मांग करते हुए लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकी जानकारी विवाहिता ने कई बार अपने माता पिता को दी। लड़की के मायके वाले गरीब होने के कारण पैसा व बाइक देने में असमर्थ थे। लेकिन एक वर्ष बाद कर्ज लेकर लड़की के ससुराल पक्ष वालों को बाइक व 25 हजार नकदी दिया। जिसका भी पंचायत द्वारा समझौता करा दिया गया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा लड़की को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया। बुधवार की देर रात बताया कि तबीयत खराब है। पुुत्री के ससुराल पहुंचे तो उसका शव पड़ा था। आरोप लगाया कि उसका गला दबाकर व जहर देकर हत्या किया गया है। मनोज ने मड़िहान थाने में तहरीर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति संदीप कुमार, ससुर बबलू, सास ममता, जेठ व जेठानी पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता के पति संदीप ने बताया कि शादी के दो साल बाद भी पत्नी को लड़का न होने पर पड़ोसियों के ताना मारने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मड़िहान शैलेश कुमार राय ने बताया कि पति, सास, ससुर, जेठ जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed