फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Marriage made by tricking the minor, the police sent to jail

नाबालिग को बहला कर रचाई शादी, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 01 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Marriage made by tricking the minor, the police sent to jail
क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग को भगाकर उसके साथ शादी रचाने के आरोपित युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लगभग एक पखवारा पूर्व पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित उसी गांव निवासी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पड़ोस में ही रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ गोवा लेकर चला गया। वही पर युवक ने नाबालिग के साथ शादी रचा लिया। सोमवार को युवक नाबालिग को साथ में लेकर थाने पहुंच गया और शादी की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोपित युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed