फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Markets overcrowded due to Eid and weddings

ईद और शादियों के चलते बाजारों में भीड़-भाड़

Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Markets overcrowded due to Eid and weddings
मिर्जापुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू बेमतलब साबित हो रहा है। नगर की बात करें तो बाजारों में जबरदस्त भीड़ है और बंद शटर के पीछे से सारा कारोबार हो रहा है। लोग एक साथ कई ग्राहकों को दुकान के अंदर घुसा ले रहे हैं और फिर शटर गिरा दिया जा रहा है। ऐसे में बाहर भले ही सन्नाटा दिखे पर अंदर भीड़ हो जा रही है। ऐसे में संक्रमण होने की आशंका भी कई गुना बढ़ जा रही है। पुलिस भी एक दो चक्कर मार खानापूर्ति कर शांत हो जा रही है। बुधवार को लगभग सभी बाजारों में सुबह से शाम तक भीड़ बनी रही। ईद और शादियों की खरीदारी के चलते कपड़े, कास्मेटिक, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रानिक्स व बर्तन की दुकानों पर ग्राहक उमड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा लापरवाही शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में देखने को मिल रही है। वासलीगंज, स्वामी दयानन्द मार्ग, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमोहानी, पक्काघाट जैसे प्रमुख बाजार में दिन भर चहल-पहल भीड़ भाड़ है। वासलीगंज की बात करें तो यहां चिराग तले अंधेरा है। चौकी के बगल ही दुकानों में बंद शटर के पीछे ग्राहकों को छिपाकर संक्रमण को आमंत्रण दिया जा रहा है। दुकानों से सामानों की खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़ को दिन में किसी भी समय देखा जा सकता है। शटर के पीछे से चल रहे कारोबार का आलम यह है कि जितने व्यक्ति सड़क पर नजर आ रहे हैं उससे कहीं ज्यादा लोग दुकानों के अंदर बैठे सामनों की खरीदारी कर रहे हैं। कहीं-कहीं तो लोग बेखौफ दुकानों के हाफ शटर खोलकर दुकानदारी चमकाने जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed