फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Market will be held two days a week near the old sales tax barrier

Mirzapur News: पुराने सेल्स टैक्स बैरियर के पास सप्ताह में दो दिन लगेगा बाजार

Mon, 15 Jan 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Market will be held two days a week near the old sales tax barrier
ड्रमंडगंज। पुराने सेल्स टैक्स बैरियर के पास सड़क किनारे सप्ताह में दो दिन बाजार लगाया जाएगा। ड्रमंडगंज थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम भरतलाल सरोज तथा सीओ मंजरी राव के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम तथा सीओ से पुराने सेल्स टैक्स बैरियर के आसपास सप्ताह में दो दिन बाजार लगाने के लिए अनुमति देने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने नियम और कायदे का पालन करते हुए बाजार लगाने पर सहमति जताई और सुरक्षात्मक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उसके बाद अधिकारियों की सहमति से व्यापारियों द्वारा 15 जनवरी को साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन कराने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने बताया कि अब प्रत्येक सोमवार तथा बृहस्पतिवार को सप्ताह में दो दिन ड्रमंडगंज में बाजार लगेगा। इस दौरान देवहट के प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केसरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश नाथ केसरी, लवकुश केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed