{"_id":"688a73e26a43598e0405c2ad","slug":"mark-black-spots-and-make-arrangements-to-prevent-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-137573-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ब्लैक स्पाट चिह्नित कर हादसे रोकने के प्रबंध करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ब्लैक स्पाट चिह्नित कर हादसे रोकने के प्रबंध करें
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों से तीनों जिलों में ब्लैक स्पाॅट चिह्नित करने और हादसे रोकने के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके सिंह से कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को केंद्र सरकार की राह वीर योजना के तहत 25000 रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र दिलाएं। मंडलायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूली वाहनों की फिटनेश और परमिट की जांच कराएं। जिन वाहनों की फिटनेस ठीक नहीं हैं, उनके प्रबंधक और प्रधानाचार्य से फिटनेस कराने के बाद ही परमिट जारी करें। एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन मिर्जापुर, सोनभद्र व संत रविदास नगर (भदोही) से कहा कि वह डिटेंशन यार्ड की स्थापन के लिए अपने जिलाधिकारी से मिलकर जमीन की तलाश करें।
उन्होंने ने तीनों जिलों में टैंपो, टैक्सी व ई-रिक्शा में चालक, मालिक के नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज कराने की व्यवस्था का सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) उदयबीर सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), रविकांत शुक्ल आदि मौजूद थे।