{"_id":"69825611e0e34a871f0f4568","slug":"manoj-tiwari-reached-vindhyachal-to-seek-his-mothers-blessings-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-148086-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मां का आशीर्वाद लेने विंध्याचल पहुंचे मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मां का आशीर्वाद लेने विंध्याचल पहुंचे मनोज तिवारी
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते मनोज तिवारी
- यूजीसी पर लोग संयम बरते सब वैसे ही होगा जैसे समाज चाहता है
- कहा कि आज भारत की शक्ति के कारण जो अमेरिका 50% टैरिफ लग रहा था आज 18 परसेंट कर दिया, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद उसे ट्वीट किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में मंगलवार की रात भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल पहुंचे। पुरानी वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक व तीर्थ पुरोहितों ने अंग वस्त्र पहनकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात एक होटल में कुछ देर विश्राम करने के उपरांत गेट नंबर एक वीआईपी से गणेश द्वार होते हुए मां विंध्यवासिनी देवी माता के गभगृह में पहुंच कर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन अर्चन किया तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में स्थित सभी देवी देवताओं के चरण स्पर्श करते हुए मंदिर प्रांगण से बाहर आए। इनको तीर्थ पुरोहित सुमीत पांडेय ने दर्शन पूजन कराया। पत्रकार से वार्ता करते सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का जो सबसे बड़ी नीति सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास है और अब तो यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद लेकिन यूजीसी का बिल संसद ने नहीं बनाया, हम लोगों ने नहीं बनाया है, एक विभाग ने कुछ अपना नियम बनाया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है। उसकी समीक्षा हो रही है और जो चीज सामाजिक एकता और सौहार्द को बिगड़ती हैं उसको ठीक कर लिया जाएगा । आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 12 साल से काम कर रहा हूं । जिसमें इस देश में 370 हटाया हो, जिसने इस देश मे राम मंदिर का रास्ता प्रस्तुत किया हो, करोड़ों लोगों को इलाज ,अनाज, सड़क की व्यवस्था मुहैया कराई हो उनके ऊपर संदेह नहीं किया जा सकता। लोग संयम बरते सब वैसे ही होगा जैसे समाज चाहता है । आज भारत की शक्ति के कारण जो अमेरिका 50% टैरिफ लग रहा था आज 18 परसेंट कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद उसे ट्वीट किया । उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य और प्रदेश सरकार के विवाद पर मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे है। इस दौरान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे