फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mandalayukta and DIG reviewed the arrangements

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने व्यवस्थाओ का लिया जायजा

Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mandalayukta and DIG reviewed the arrangements
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में मंगलवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने मेला क्षेत्र में भ्रमण किया। उनके साथ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाओ के बारे मे जानकारी ली। भ्रमण के पूर्व मंडलायुक्त ने अधिकारियो के साथ रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए लगाए गए निशुल्क भंडारा शिविर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। तदुपरांत भेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान रोडवेज परिसर, मंदिर परिसर, पुराने वीआईपी मार्ग, पक्का/गंगा घाट गली, जयपुरिया एवं थाना वाली गली में भ्रमण कर व्यवस्थाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दर्शनार्थियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों को पालन करने तथा मास्क लगाकर ही दर्शन पूजन करने की अपील की गई। भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को मेला में बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए गये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed