फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Manchurian vendor's head cracked after he was beaten up for dancing to a DJ

Mirzapur News: डीजे पर नाचने के लिए मारपीट, मंचूरियन का ठेला लगाने वाले का सिर फटा

Sun, 07 Dec 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Manchurian vendor's head cracked after he was beaten up for dancing to a DJ
पटेहरा। मड़िहान बाजार में शुक्रवार की रात बरात में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। बाजार में मंचूरियन का ठेला लगाने वाले सुभाष मौर्य का सिर फट गया। पुलिस ने शनिवार सुबह तीन का चालान किया।
विज्ञापन

सोनभद्र के बीजपुर गांव से मड़िहान बाजार स्थित राजेंद्र के बेटी की बरात आई थी। राजेंद्र ने बताया कि द्वारपूजा के समय डीजे पर नाचने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को हटाने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते लाठी-डंडा चलने लगा। घटना में सुभाष मौर्य (32) का सिर फट गया। गोलू (18) समेत कई बराती भी घायल हो गए। आनन-फानन में घायल सुभाष को मड़िहान सीएचसी में भर्ती कराया गया। गोलू व करण का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। एक अज्ञात की हालत गंभीर है। विवाद के चलते बराती बिना खाना खाये ही चले गए। घटनास्थल पर आई पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर ले गई। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि डीजे पर नाचने के लिए विवाद करने वाले तीन का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed