{"_id":"6051877b8ebc3ecbaa3c4417","slug":"man-died-hit-by-train-cut-on-track-in-mirzapur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रेन की चपेट में आया युवक, कटकर हुई मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रेन की चपेट में आया युवक, कटकर हुई मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त
Wed, 17 Mar 2021 10:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल लास किसकी इसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा गांव में रेलवे लाइन पर मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। विंध्याचल स्टेशन अधीक्षक ने थाना विंध्याचल को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक ने भूरे रंग की पैंट, लाल रंग का टीशर्ट पहनी हुई है।
विज्ञापन