फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   man and his family beaten up after marriage for farewell of bride in mirzapur Ghaziabad resident family paid money for this wedding

मिर्जापुर: पैसा देकर की शादी पर विदाई से पहले हो गई पिटाई, गाजियाबाद से शादी करने आया था युवक का परिवार

Thu, 22 Jul 2021 03:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jul 2021 03:13 PM IST
सार

हाल ही में मिर्जापुर जिले में नाबालिग से शादी करने का मामला संज्ञान में आया था। लोग बाहर से आकर पैसे देकर शादी कर दुल्हन विदा कर ले जाते हैं, लेकिन बुधवार को एक गांव में मामला उल्टा हो गया। 

विज्ञापन
man and his family beaten up after marriage for farewell of bride in mirzapur  Ghaziabad resident family paid money for this wedding
लड़की पक्ष वालों ने छीने पैसे और गहने। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिर्जापुर जिले के एक गांव में गाजियाबाद से शादी करने आए लड़के पक्ष की लड़की पक्ष वालों ने विदाई करने से इनकार करते हुए गहना और पैसा छीन लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर उनको भगा दिया। बाजार आकर लड़का पक्ष ने लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद राजगढ़ चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


मड़िहान के राजगढ़ क्षेत्र में बाहर से आकर पैसे देकर शादी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में लालगंज में नाबालिग से शादी करने का मामला संज्ञान में आया था। लोग बाहर से आकर पैसे देकर शादी कर दुल्हन विदा कर ले जाते हैं, पर बुधवार को राजगढ़ के एक गांव में मामला उल्टा हो गया।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी राजेंद्र कुमार शादी करने के लिए राजगढ़ के एक गांव में बुधवार की सुबह आए थे। उन्हें लड़की वाले अपने घर ले गए। वहां शादी हुई। शादी में 60 हजार नगदी और गहने दिए। लेकिन वधु पक्ष वालों ने लड़की की विदाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदाई करने के लिए जोर डाला तो लड़की वालों ने पिटाई कर भगा दिया। ऑटो से राजगढ़ बाजार आकर लोगों को बताया तो लोगों ने राजगढ़ पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गाजियाबाद से आए लड़के पक्ष को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed