{"_id":"7e7dfc429f061965a94eacedbc8e4d37","slug":"making-state-kuposhnmukt-mos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को बनाना है कुपोषणमुक्त: राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को बनाना है कुपोषणमुक्त: राज्यमंत्री
Making state Kuposhnmukt : MOS
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले एवं प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मुख्य भूमिका है। प्रदेश व जिले को कुपोषणमुक्त करने के लिए राज्य पोषण मिशन आरंभ किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी और विभाग अधिकारी कुपोषित बच्चों की निगरानी करें। यह बातें प्रदेश के बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने शनिवार को विकास भवन में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कुपोषण दिवस समारोह में कहा।
राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को कुपोषण जैसे भयानक बीमारी से मुक्त करने का संकल्प मुख्यमंत्री ने लिया है। इसके तहत प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने की महत्वाकांक्षी योजना राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने राज्य पोषण मिशन को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ काम करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित वजन, गर्भवती माताओं का नियमानुसार जांच कराते हुए उन्हें नियमित पौष्टिक आहार प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही जिस बच्चे का वजन कम हो उनका प्रत्येक माह वजन लेकर एएनएम के माध्यम से तथा संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने को कहा। गर्भवती माता तथा जन्में बच्चे को नियमित टीका लगाए जिससे किसी प्रकार की बीमारी नहीं होने पाए। जिलाधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि कुपोषण को दूर करना आंगनबाड़ी सेविकाओं के कंधे पर है। उन्होंने मेहनत एवं लगन से कार्य करने पर बल दिया। कहा कि माताओं की नियमित जांच कराएं। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रत्येक गांव को कुपोषण मुक्त करने के लिए प्र्रेरित किया। कार्यक्रम में लोक गायिका उषा गुप्ता द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत गीत द्वारा अभिवादन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्दू मिश्रा ने ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण मिशन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ दीपक चौबे ने किया। इस अवसर पर आदेश मिश्रा, दिलीप पांडेय, एके सिंह आदि रहे।